Employability Skill L4 Self management -Result orientation
परिणाम अभिविन्यास
प्रश्न 1. Result orientation का अर्थ बताइए।
उतर : Result orientation का अर्थ उन प्रयासों से है जो किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा किए जाते हैं जिसमें वो परिणाम पर फोकस करता है ना कि परिणाम प्राप्त करने के तरीके पर। किसी भी कर्मचारी को सक्रिय तथा फोकस रहते हुए इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
प्रश्न 2. परिणाम उन्मुखी कैसे बने (How to become result oriented)?
उतर : परिणाम उन्मुखी बनने के लिए हमें निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए।
(i) Set clear goals (स्पष्ट उद्देश्य निर्धारित करें) : किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्पष्ट तथा सही उद्देश्य पहला स्टैप है। हमें सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए अपना उद्देश्य निर्धारित करना चाहिए।
(ii) Prepare an action plan (कार्य योजना बनाएं): किसी भी कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए उस कार्य को उचित योजना से करना आवश्यक है। जब तक हम कार्य को उचित कार्य योजना बनाकर नहीं करेंगे तब तक लष्क्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है। अतः हमें क्या, कब, कैसे, कितने दिनों में करना हैं, इसकी पूरी योजना कार्य शुरू करने से पहले बनानी चाहिए।
(iii) Make a Calendar (कैलेंडर बनाओ) : कार्य की प्रगति जाँचने तथा कार्य को समय पर खत्म करने के लिए एक निश्चित कैलेंडर बनाना चाहिए।
(vi) Work hard (कड़ी मेहनत करें): किसी कार्य को समय पर सफलता के साथ पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
(v) Use the right resources and tools (सही संसाधनों तथा उपकरणों का उपयोग) : किसी भी कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए हमें संसाधनों तथा उपकरणों की आवश्यकता होगी, इसलिए सही संसाधनों तथा उपकरणों का उपयोग करें।
(vi) Communicate with mentors and peers (अपने अध्यापकों तथा दोस्तों से संवाद करना) : किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हमें अपने अध्यापकों, दोस्तों, तथा माता-पिता से समय-समय पर मार्गदर्शन लेना चाहिए।
प्रश्न : 3. लक्ष्य (Goal ) से आप क्या समझते है ?
उतर : लक्ष्य (Goal) जीवन में देखा गया सपना है जिसे तय समय में, योजनाबद्ध तरीके से प्राप्त किया जाता है। बिना लक्ष्य के जीवन का कोई अर्थ नहीं है। अतः जीवन को सार्थक बनाने के लिए हमारे जीवन में निश्चित उद्देश्य होने चाहिए।
प्रश्न : 4. लक्ष्य या उद्देश्य के प्रकार बताए ।
उतर :लक्ष्य या उद्देश्य दो प्रकार से बांट सकते है :-
(i) Short term Goals (छोटी अवधि के लक्ष्य): ऐसे उद्देश्य जो थोड़े समय में पूरे हो जाते हैं वो छोटी अवधि के लक्ष्य कहलाते हैं। उदाहरण के लिए जैसे रूहानी 3 महीने में अंग्रेजी भाषा सीख लेना चाहती है। ऐसे उद्देश्यों की संख्या अधिक होती है और जीवन में हम विभिन्न प्रकार के छोटी अवधि के लक्ष्य निर्धारित करते हैं और प्राप्त करते रहते हैं। इस प्रकार के उद्द्देश्यों में असफलता हमारे जीवन को बहुत अधिक प्रभावित नहीं करती है।
(ii) Long term Goals (लम्बी अवधि के लक्ष्य) : ऐसे उद्देश्य जिन्हें पूरा करने में लंबा समय लगता है वे लम्बी अवधि के लक्ष्य कहलाते हैं। उदाहरण के लिए विपन बारहवीं कक्षा के बाद B.Voc करना चाहता है। दीर्घ अवधि उद्देश्यों की संख्या कम ही होती है और इनकी सफलता या असफलता हमारे जीवन को प्रभावित करती है। हमारे जीवन का स्तर कैसा होगा, हम जीवन में क्या करेंगे यह लम्बी अवधि के लक्ष्य ही निर्धारित करते हैं।
प्रश्न : 5. लक्ष्य निर्धारित करना (Goal setting) क्यों आवश्यक हैं?
उतर : Goal Setting (लक्ष्य निर्धारण) : हम जीवन में क्या और कैसा करना चाहते हैं ये सुनिश्चित करना ही लक्ष्य निर्धारण कहलाता है। लक्ष्य किसी भी चीज से सम्बन्धित हो सकता है। जैसे- धन, संपति, परिवार शिक्षा, व्यवसाय आदि। किसी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए उचित उद्देश्य का निर्धारण तथा उसकी प्लानिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है।
प्रश्न : 6. Goal Setting क्यों महत्वपूर्ण है?
उतर : (i) इससे हम आवश्यक कार्य को अनावश्यक कार्य से अलग कर सकते हैं।
(ii) इससे हम अधिक आवश्यक कार्य पर ध्यान केन्द्रित कर पाते हैं।
(iii) यह हमारे जीवन को दिशा प्रदान करता है।
(iv) इससे हमारे जीवन स्तर का निर्धारण होता है।
(v) इससे हमारे व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन का निर्धारण होता है।
प्रश्न : 7. उद्देश्य का निर्धारण कैसे कर सकते है वर्णन करें।
उतर : उद्देश्य निर्धारण के लिए SMART MODEL का उपयोग कर सकते हैं।
SMART का अर्थ है :
(i) Specific (विशेष या स्पष्ट) : उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। बिना स्पष्ट उद्देश्य के कुछ भी संभव नहीं है। इसके लिए निम्न पर ध्यान देना चाहिए :
मुझे कहाँ से शुरू करना चाहिए?
मुझे कब शुरू करना चाहिए?
मुझे इसे क्यों करना चाहिए?
Non-Specific : मैं अंग्रेजी बोलना सीखना चाहता हूँ।
Specific : मुझे अंग्रेजी बोलना सीखना है। इसके लिए मैं कौचिंग लूंगा, इसे मैं छः महीने में पूरा करके inter-school debate में भाग लूँगा।
(ii) Measurable (मापने योग्य) : इसका अर्थ है मुझे कितना करना है क्योंकि उद्देश्य की गहराई असीमित हो सकती है।
Un-measurable : मुझे अपना stamina बढ़ाना है।
Measurable : मुझे अपना वजन 5 kg. घटाना है और अगले 6 महीने में 45 मिनट में 10 km दौड़ने का stamina बनाना है।
(iii) Achievable (प्राप्त करने योग्य): हमारा उद्देश्य प्राप्त करने योग्य होना चाहिए। इसके लिए बड़े उद्देश्य को छोटे-छोटे भागों में बाँट लेना चाहिए।
बड़ा उद्देश्य: मैं एक अध्यापक बनना चाहता हूँ।
इसको छोटे-छोटे भागों में बाँट लेना : 10+2 कक्षा पास करके मैं स्नातक करूँगा। इसके बाद B.Ed., M.A. करूंगा और फिर teaching job search करूंगा।
(iv) Realistic (वास्तविक) : हमारा उद्देश्य ऐसा होना चाहिए जिसे वास्तव में प्राप्त किया जा सकता है।
Non-realistic : मैं अपना पूरा सिलेबस एक दिन में पढ़कर अच्छे अंम प्राप्त करूँगा।
Realistic : मैं रोजाना 5 घंटे पढूँगा और प्रत्येक माह में पढ़े सिलेबस को रिवाइज करूंगा और अच्छे अंक प्राप्त करूँगा।
(V) Time bound (निश्चित समय में पूरा करना) : उद्देश्य को पूरा करने के लिए समय सीमा तय होनी चाहिए।
Non-time bound : मैं अपना वजन 10 kg. कम करूँगा।
Time bound : मैं अगले 6 महीने में अपना वजन 10 kg. कम करूंगा।
प्रश्न : 8. SMART में S. M.A. R. T का अर्थ लिखिए।
उत्तर : (i) Specific (विशेष, स्पष्ट)
(ii) Measurable (मापने योग्य)
(iii) Achievable (प्राप्त करने योग्य)
(iv) Realistic (वास्तविक)
(V) Time bound (निश्चित समय में पूरा करना)
प्रश्न : 9. Long term goal का क्या अर्थ हैं?
उत्तर : ऐसे उदेश्य जिन्हें पूरा करने में लंबा समय लगता है long term goals कहलाते हैं।
प्रश्न 10. Goal setting क्यों आवश्यक हैं?
उतर : बिना लक्ष्य के जीवन का कोई अर्थ नहीं है। अतः जीवन को सार्थक बनाने के लिए हमारे जीवन में निश्चित उद्देश्य होने चाहिए।
प्रश्न 11. Result oriented कैसे बने।
उत्तर : (i) Set clear goals (स्पष्ट उद्देश्य निर्धारित करें)
(ii) Prepare an action plan (कार्य योजना बनाएं)
(iii) Use the right resources and tools (सही संसाधनों तथा उपकरणों का उपयोग)
(iv) Communicate with mentors and peers (अपने अधयापकों तया दोस्तों से संवाद करना)
Employability Skill L4 U-2 Self management Introduction to self management
प्रश्न : 12. SMART में ‘M.’ का अर्थ लिखिए।
(i) Meritable (योग्य)
(ii) Measurable (मापने योग्य)
(iii) Mindful (सावधान)
(iv) None ( कोई नही )