Employability Skill L4 -Self Awareness । आत्म जागरूकता

Employability Skill L4  Self management –

Self Awareness । आत्म जागरूकता

 

 

प्रश्न: 1. व्यक्तित्व (Personality) का क्या अर्थ है।

उत्तर : व्यक्तित्व विचारों, भावनाओं, बर्ताव, गुणों का एक समूह है जिससे कोई व्यक्ति दुसरों से अलग बनता है। व्यक्तित्व के आधार पर ही कुछ व्यक्ति सकारात्मक, कुछ नकारात्मक, आशावादी, निराशावादी होते हैं। अतः किसी के विशेष लक्षणों का समूह ही उसके व्यक्तित्व का निर्माण करता है।

 

प्रश्न: 2. व्यक्तित्व विशेषता का क्या अर्थ है ?

 (Meaning of personality traits) 

उतर :  पृथ्वी पर सभी व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक-दूसरे से भिन्न हैं। उदाहरण के लिए हम सोच, विचारों, भावनाओं, बर्ताव, दृष्टिकोण आदि के आधार पर दूसरे व्यक्तियों से भिन्न हैं। ये गुण जो एक व्यक्ति को दुसरे व्यक्ति से भिन्न बनाते हैं उन्हें personality traits कहते हैं।

 

प्रश्न 3. व्यक्तित्व की व्याख्या करने के लिए मापदंड क्या हैं?

उतर :  व्यक्तित्व की व्याख्या करने के लिए पाँच महत्वपूर्ण मापदंड हैं। इन्हें FFM (Five Factor Model) या Big Five Fector के नाम से भी जाना जाता है। इनका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है।

 

(i) Openness (खुलापन): यदि कोई व्यक्ति नई चीजें, नये व्यक्तियों से मिलना, नये दोस्त बनाना पसंद करता है तो उसे open-minded कहते हैं। एक अच्छे व्यक्तित्व वाला व्यक्ति रचनात्मक, जिज्ञासु, सक्रिय लचीला होता है।

 

(ii) Consciousness (चेतना मे या सचेत होना) : जो व्यक्ति अपनी अतंरात्मा की बात सुनते हैं तथा आत्म-अनुशासित होते हैं वो अपने कार्य को अच्छे से तथा समय पर पूरा करते हैं। ऐसे व्यक्ति दुसरों का ध्यान रखते हैं तथा उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।

 

(iii) Extraversion (बहिर्मुखता या बाह्यमुखी) : जो व्यक्ति दुसरे व्यक्तियों से मिलना-जुलना, बात करना, उनके साथ दोस्ती करना पसंद करते हैं वो extroverts होते हैं। ऐसे व्यक्ति दुसरों से संबंध बनाने, मेल-जोल बढ़ाने में माहिर होते हैं। Extrovert personality वाला व्यक्ति हमेशा खुश रहता है तथा सबके साथ मिल-जुल कर कार्य करता है।

 

(iv)Agreeableness (सहमत होना ) : सहमत होना एक व्यक्तित्व गुण है जो किसी व्यक्ति की दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से पहले रखता है। जो लोग अधिक सहमत होते हैं उनमें सहानुभूतिपूर्ण होने की अधिक संभावना होती है और उन्हें दूसरों की मदद करने और उन लोगों के साथ काम करने में खुशी मिलती है जिन्हें अधिक मदद की आवश्यकता होती है।

 

(v) Neuroticism (मानसिक रूप से कमजोर): Neuroticism व्यक्तित्व का एक गुण है जिसमें व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास नहीं होता, व्यक्ति अवसाद तथा चिंता से पीड़ित होता है उसका शर्मिला व नकारात्मक दृष्टिकोण होता है ऐसे व्यक्ति दुसरों से मिलना-जुलना, दोस्त बनाना पसंद नहीं करते हैं। ये सामान्यत अपने तक ही सीमित होते हैं। Neuroticism एक नकारात्मक दृष्टिकोण गुण है।

 

प्रश्न 4. सामान्य व्यक्तित्व विकार क्या है? (Common personality disorders)

उतर : Personality disorders (व्यक्तित्व विकार): जब किसी व्यक्ति की सोच, व्यवहार, सामान्य से भिन्न हो जाए तथा व्यक्ति अति संवेदनशील होकर असामान्य विचारों में सीमित हो जाए तो यह व्यक्तित्व विकार का संकेत है।

 

प्रश्न 5. कुछ सामान्य व्यक्तित्व विकार कोन-कोन से होते है ? (Some common Personality disorders )

उतर : (A) Suspicious Personality (संदेहजनक व्यक्तित्व )

(B) Emotional and Impulsive (भावुक तथा आवेगी)

(C) ANXIOUS Personality disorder (चिंतित व्यक्तित्व विकार) 

 

प्रश्न : 6. संदेहजनक व्यक्तित्व विकार किसे कहते है व इसके प्रकारो का वर्णन करें । 

उतर : Suspicious Personality (संदेहजनक व्यक्तित्व ) : इस प्रकार के व्यक्तित्व वाला व्यक्ति दुसरों को हमेशा शक या संदेह की नजरों से देखता है। जबकि व्यक्ति के पास संदेह करने की कोई वजह नहीं होती है। इस आदत के कारण व्यक्ति अनावश्यक तनाव तथा दबाव में रहता हैं. ऐसे व्यक्तियों को निम्न श्रेणियों में बाँट सकते हैं।

(i) Paranoid personality disorder (व्यंग्यात्मक व्यक्तित्व) : इस प्रकार के व्यक्तित्व वाला व्यक्ति सभी को अविश्वास की दृष्टि से देखता है तथा व्यंग्य के रूप में अपनी बातों को प्रस्तुत करता हैं। ऐसे व्यक्तियों को हमेशा दूसरों से शिकायत रहती है।

(ii) Schizoid personality disorder (सिजॉयड व्यक्तित्व विकार) : इस प्रकार के व्यक्तित्व विकार में व्यक्ति बाहरी दुनिया से दुर होकर अपने तक सीमित हो जाता है। वह सब से अलग हो जाता है तथा एकाकी जीवन जीता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करता है। वह अपने ही विचारों में खोया रहता है।

(ii) Schizotypal personality disorder (सिजोटाइपल व्यक्तित्व : विकार) : इस प्रकार के व्यक्तित्व वाला व्यक्ति सोचता है कि वो अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित कर, बदल सकते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों के व्यवहार की अलग प्रकार में व्याख्या करते हैं। ये दुसरे व्यक्तियों से अच्छे संबंध नहीं बना पाते हैं।

 

प्रश्न : 7. भावुक तथा आवेगी व्यक्तित्व विकार  किसे कहते है व इसके प्रकारो का वर्णन करें । (Emotional and Impulsive personality disorder)

उतर :  Emotional and Impulsive (भावुक तथा आवेगी): इस प्रकार के व्यक्तित्व विकार से व्यक्ति का मुड तथा व्यवहार अस्थिर रहता है। ऐसे व्यक्ति भावनात्मक रूप से अस्थिर रहते हैं। उदाहरण के लिए जब कुछ बच्चों को परीक्षा में कम अंक आते हैं तो वो उदास हो जाते है, किसी से वात नहीं करते और न ही अपनी गलतियों से सीखते हैं। यदि इनको समझाने का प्रयास करते हैं तो ये नाराज हो जाते हैं।

 

भावुक तथा आवेगी व्यक्तित्व विकार निम्न प्रकार के होते हैं :-

(i) Antisocial personality disorder (असामाजिक व्यक्तित्व विकार) : इसी प्रकार के व्यक्तित्व विकार वाले व्यक्ति सामाजिक रीति-रिवाजों तथा शिष्टाचार को नहीं मानते हैं। ऐसे व्यक्ति परेशान, आक्रमक तथा हमेशा गुस्से में रहते हैं। इनमें हमेशा ग्लानि की भावना भरी रहती है तथा अपने अनुभवों से ये कुछ नहीं सीखते हैं। ये अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हैं तथा नशीले पदार्थों के आदी होते हैं।

(ii) Borderline personality (अस्थिर व्यक्तित्व विकार) : इनका व्यक्तित्व स्थिर नहीं रहता। ये भावनात्मक रूप से अस्थिर होते है। ये जीवन में भय तथा एक खालीपन महसूस करते हैं और इनमें हीन भावना होती है। ये एक पल में क्रोधित या आवेगी हो जाते हैं। इस प्रकार के व्यक्तियों में खुद को नुकसान पहुँचाने तथा आत्महत्या करने तक की प्रवृत्ति पाई जाती है। इस प्रकार के व्यक्ति मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम नहीं होते हैं।

(iii) Histrionic Personality disorder (अभिनय संबंधी व्यक्तित्व विकार) : इस व्यक्तित्व विकार में व्यक्ति अपने विचित्र क्रिया-कलापों द्वारा दूसरे व्यक्तियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करता है। इस प्रकार के व्यक्ति अति संवेदनशील होते हैं तथा अपनी आलोचना को सहन नहीं कर पाते हैं।

(iv) Narcissistic Personality disorder (आत्ममुग्ध व्यक्तित्व विकार) : ऐप्से व्यक्ति मानते हैं कि वे दूसरों की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण हैं ये दूसरे व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति नहीं रखते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं।

 

प्रश्न : 8. चिंतित व्यक्तित्व विकार किसे कहते है व इसके प्रकारो का वर्णन करें । 

उतर :  ANXIOUS Personality disorder (चिंतित व्यक्तित्व विकार) : इस प्रकार के विकार में व्यक्ति दुखी, चिंतित तथा डरा हुआ महसुस करता है इस प्रकार की भावनाएँ व्यक्ति के दैनिक क्रिया-कलापों को प्रभावित करती हैं। ये विकार निम्न प्रकार के होते हैं-

(i) Evident Personality disorder (अलगाव व्यक्तित्व विकार) : इस विकार में व्यक्ति अपने आप को सामाजिक रूप से अयोग्य तथा निम्न स्तरीय महसूस करता है। उसे हमेशा आलोचना, अस्वीकारीता तथा शर्मिदा होने का भय रहता है। ऐसा व्यक्ति सदा दूसरों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करता और अपने अनुभवों को दूसरों के साथ सांझा नहीं करता है।

(ii) Dependent Personality disorder (आश्रित व्यक्तित्व विकार) : इस विकार में व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है तथा अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए वो दूसरों पर आश्रित होता है। अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय ये स्वयं नहीं कर पाते हैं और सामान्यता ये अकेला रहने से डरते हैं।

(iii) Obsessive Compulsive Personality disorder (जुनूनी बाध्यकारी व्यक्तित्व विकार) : इस विकार में व्यक्ति प्रत्येक कार्य को नियमों के अनुसार करने का प्रयास करता है। ये प्रत्येक कार्य को उत्तम विधि से करते हैं यदि किसी कार्य को नियमानुसार नहीं कर पाते हैं तो ये विचलित हो जाते हैं। ये हर कार्य को परफैक्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

 Self management -Result orientation 

प्रश्न 9. व्यक्तित्व विकार दूर करने के चरण बताए । (Steps to overcome personality disorder)

उतर : (i) व्यक्ति को किसी अपने मित्र से बात करनी चाहिए। उसे अपनी भावनाओं को सांझा करना चाहिए।

(ii) व्यक्ति को योग-ध्यान की सहायता से स्वस्थ रहना चाहिए क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है।

(iii) मुश्किलों को सामना करने के लिए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं।

(iv) व्यक्ति को अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना चाहिए।

(v) व्यक्ति को रूचि जैसे संगीत, डांस, पेंटिंग आदि में कुछ समय व्यतीत करना चाहिए। 

(vi) व्यक्ति को समस्या होने पर कैरियर सलाहकार की सहायता लेनी चाहिए।

(vii) व्यक्ति को अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहिए।

 

प्रश्न: 10.  राम अपने दोस्त को हमेशा शक या संदेह की नजरों से देखता है राम किस व्यक्तित्व विकार से पीड़ित है।  

उतर : (i) Suspicious Personality (संदेहजनक व्यक्तित्व )

(ii) ANXIOUS Personality disorder (चिंतित व्यक्तित्व विकार)

(iii)  Emotional and Impulsive (भावुक तथा आवेगी)

(iv) None of them ( कोई नही ) 

 

उतर : (i) Suspicious Personality (संदेहजनक व्यक्तित्व )

 

प्रश्न : 11. रोनी दुखी, चिंतित तथा डरा हुआ महसुस करता है तो रोनी किस व्यक्तित्व विकार से पीड़ित है।

उतर : (i) Suspicious Personality (संदेहजनक व्यक्तित्व )

(ii) ANXIOUS Personality disorder (चिंतित व्यक्तित्व विकार)

(iii)  Emotional and Impulsive (भावुक तथा आवेगी)

(iv) Borderline personality (अस्थिर व्यक्तित्व विकार)

 

उतर : (ii) ANXIOUS Personality disorder (चिंतित व्यक्तित्व विकार)

 

प्रश्न : 12.  जो व्यक्ति भावनात्मक रूप से अस्थिर और  जीवन में भय तथा एक खालीपन महसूस करते हैं वह किस व्यक्तित्व विकार से पीड़ित है।

उतर : (i) Suspicious Personality (संदेहजनक व्यक्तित्व )

(ii) ANXIOUS Personality disorder (चिंतित व्यक्तित्व विकार)

(iii)  Emotional and Impulsive (भावुक तथा आवेगी)

(iv) Borderline personality (अस्थिर व्यक्तित्व विकार) 

 

उतर : (iv) Borderline personality (अस्थिर व्यक्तित्व विकार) 

 

प्रश्न : 13. रवि को जीवन में खालीपन महसुस होता है और वह आत्महत्या करने की कौशिश करता है। वह किस व्यक्तित्व विकार से पीड़ित है।

उतर : (i) Suspicious Personality (संदेहजनक व्यक्तित्व )

(ii) ANXIOUS Personality disorder (चिंतित व्यक्तित्व विकार)

(iii)  Emotional and Impulsive (भावुक तथा आवेगी)

(iv) Borderline personality (अस्थिर व्यक्तित्व विकार) 

 

उतर : (iv) Borderline personality (अस्थिर व्यक्तित्व विकार) 

 

प्रश्न :14. Self Awareness का अर्थ समझाइए।

उत्तर: Self Awareness का अर्थ है स्वयं की आवश्यकताएं, आदतें, गुण, भावनाएं, शक्तियों तथा कमजोरियों आदि के विषय में जानना। जब तक हम self aware नहीं हैं तो पता ही नहीं होगा की हम क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।

 

प्रश्न :15. Self swareness के लिए क्या करना चाहिए।

उत्तर: (i) Self awareness के लिए सबसे पहले अपनी भावनाओं को समझें।

(ii) Self awareness के लिए पहले अपने आप को समझे और फिर स्वयं में परिवर्तन करने का प्रयास करें।

(iii) अपने प्रयास को अपनी भावनाओं से आगे बढ़कर प्रयोग करें।

 

प्रश्न : 16. FFM का क्या अर्थ है।

उत्तर: Five Factor Model.

 

प्रश्न :17. FFM के factors बताइए।

उत्तर :  (i) Openness (खुलापन)

(ii) Consciousness (चेतना में या सचेत होना)

(iii) अतिरिक्त संस्करण (बहिर्मुखता या बहिर्मुखता)

(iv) Agreeableness (सहममता या सहमत होना)

(v) Neuroticism (मानसिक रूप से कमजोर)

 

प्रश्न: 18. Neuroticism क्या होता है।

उत्तर : Neuroticism व्यक्तित्व का एक गुण है जिसमें व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास नहीं होता, अवसाद तथा चिंता से पीड़ित होता है शर्मिला व नकारात्मक दृष्टिकोण होता है

 

प्रश्न : 19. चिंताग्रस्त व्यक्तित्व विकार क्या होता है।

उत्तर : इस प्रकार के विकार में व्यक्ति दुखी, चिंतित तथा डरा हुआ महसुस करता है इस प्रकार की भावनाएँ व्यक्ति के दैनिक क्रिया-कलापों को प्रभावित करती हैं।

 

प्रश्न : 20. Narcissistic personality disorder के गुण वताइए।

उत्तर : ऐसे व्यक्ति मानते हैं कि वे दूसरों की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण हैं ये दूसरे व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति नहीं रखते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं।

 

प्रश्न : 21 …………..  एक नकारात्मक व्यक्तित्व लक्षण है.

उत्तर : Neuroticism (मनोविक्षुब्धता)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top