Employability Skill Level-3 Communication Skill Unit 1 S2
मौखिक संवाद । Verbal Communication
प्रश्न 1. मौखिक संवाद किसे कहते है ?
उतर : मौखिक संवाद में सूचनाओं का आदान-प्रदान शब्दों के माध्यम से किया जाता है। अधिकांश व्यक्ति इस माध्यम का उपयाग करते है। Effective communication के लिए सही शब्दों का चुनाव आवश्यक हे अन्यथा संवाद का मकसद पूरा नहीं होगा। मौखिक संवाद मे शब्दो को बोलकर तथा लिखकर के अपनी बात कही जाती है। इसी आधार पर इसे दो भागों में विभाजित करते है।
(i) मौखिक या मौखिक संवाद Oral or spoken communication (ii) लिखित संवाद Written communication
(1) मौखिक संवाद Oral or spoken communication – इसमें दो या अधिक व्यक्तियों के बीच बोलकर सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। इसके कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं –
(a) दो व्यक्तियों का आपस में बात करना। (b) कक्षा में अध्यापक द्वारा पढ़ाना
(c) फोन पर किसी से बातचीत करना। (d) किसी वक्ता का भाषण
(II) लिखित संवाद Written communication: इसमें सवाद लिखित रूप में होता है। यह SMS, e-mail, files, documents, book, newspaper, notes आदि के माध्यम से होता है।
प्रश्न 2. मौखिक संवाद के लाभ क्या है ?
(Advantages of verbal communication )
उतर : 1. यह communication का easy & quick माध्यम है।
2. इसमे हम तुरत response प्राप्त कर सकते है।
3. इसमे सवाद के दौरान आवश्यक परिवर्तन किए जा सकते हैं।
4. इस माध्यम में एक से अधिक भाषाओ का उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न 3. मौखिक संवाद की हानियाँ बताए ।
(Disadvantages of verbal communication )
उतर : मौखिक संवाद मे speaking and listening skill का महत्त्वपूर्ण योगदान है। इस संवाद में speaker तथा listener दोनों को समान भाषा का ज्ञान होना चाहिए। कई स्थितियों में एक ही शब्द के अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
अतः यह संवाद तभी प्रभावी होता है जब वक्ता तथा श्रोता दोनों की भाषा समान हो और शाब्दिक रूप से मजबूत हों।
प्रश्न 4. सार्वजनिक बोलचाल (Public Speaking) किसे कहते है ?
उतर : जब वक्ता व्यक्तियों के बड़े समूह को संबोधित करता है तो यह public speaking कहलाती है इस संवाद की सफलता वक्ता के आत्मविश्वास, भाषा पर पकड़, उचित शब्दों के चुनाव की क्षमता पर निर्भर करती है।
प्रश्न 5. सार्वजनिक बोलचाल (Public speaking) में वक्ता (speaker) को किस सिद्धांत के अनुसार संबोधन करना चाहिए?
उतर : सार्वजनिक बोलचाल (Public speaking) में वक्ता को 3Ps के सिद्धांत के अनुसार संबोधन करना चाहिए।
3Ps का अर्थ है Prepare, practice, perform
Prepare (तैयार करना) – वक्ता को आवश्यकता के अनुसार विषयवस्तु को तैयार करना चाहिए। ऐसा करते समय उसे श्रोताओं की आवश्यकताओं तथा स्तर का ध्यान रखना चाहिए। संपूर्ण संवाद के लिए सरल, प्रभावी तथा आसानी से समझ आने वाली भाषा का उपयोग करना चाहिए।
Practice (अभ्यास) – Public speaking से पहले उचित अभ्यास कर लेना चाहिए। अभ्यास करते समय शब्दों की स्पष्टता तथा आवाज का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूर्व अभ्यास को मिरर, दोस्तों या छोटे समूह के सामने करना चाहिए और उनकी feedback के आधार पर उचित परिवर्तन करने चाहिए।
Perform (प्रदर्शन या निष्पादन) – सबोधन से पहले थोड़ा पानी पीएं तथा कुछ गहरी सांसें लें। जो आपने तैयार किया है उसके विषय में सोचें तथा पूर्ण आत्मविश्वास से शुरू करें।
प्रश्न 6. मौखिक संचार का सही उदाहरण चुनें।
(क) रिपोर्ट (ख) समाचार पत्र
(ग) आमने-सामने की बातचीत (डी) नोट
उतर : (ग) आमने-सामने की बातचीत
प्रश्न 7. जब हम मौखिक रूप से संवाद करते है तब कैसे शब्दो का इस्तेमाल करना चाहिए?
( क) सीधे शब्दों का इस्तेमाल कीजिए (ख) सरल शब्दों का प्रयोग करें
(ग) सटीक शब्दों का प्रयोग करें (घ) स्थिर शब्दों का प्रयोग करें
उतर: (ख) सरल शब्दों का प्रयोग करें
प्रश्न 8. हम ईमेल क्यों भेजते हैं?
( क) सूचना भेजने के लिए (ख) दस्तावेजों और फ़ाइलों को साझा करने के लिए
(ग) एक दूसरे से बात करने के लिए (डी) दोनों (ए) और (बी)
उतर: (डी) दोनों (ए) और (बी)