10th के बाद Automobile Sector में Career और Scope
भारत में ऑटोमोबाइल सैक्टर में Career और Scope (10th के बाद से PhD तक)
Automobile Sector आज भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सैक्टर भारत की GDP का 7%+ योगदान करता है और लाखों लोगों को रोजगार देता है। इलैक्ट्रिक वाहन , औटोनोमस वाहन और नयी तकनीक की वजह से रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे है।
यदि किसी विद्यार्थी की रुचि वाहन, मशीनों और नई तकनीक में है, तो ऑटोमोबाइल सेक्टर उसके लिए एक शानदार करियर विकल्प है।
10वीं ऑटोमोबाइल वोकेशनल के साथ ।
10वीं कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:
- 10वीं पास करने के बाद 12TH वोकेशनल कोर्से से कर सकते है ।
- सबसे तेज प्रवेश आईटीआई(ITI ) के निम्नलिखित कोर्स मे होता है।
-
- ऑटोमोबाइल मैकेनिक
- मोटर वाहन मैकेनिक
- डीजल मैकेनिक में आईटीआई।
कोर्स अवधि: 1–2 वर्ष
रोजगार के अवसर :
आप कार्यशाला, सर्विस सेंटर , डीलरशिप में मैकेनिक, तकनीशियन, मैकेनिक सहायक बन सकते हैं, स्वरोजगार के अवसर भी खुल जाते है।
आरंभिक वेतन: ₹ 12,000 – ₹ 25,000 प्रति माह।
अनुभव के साथ सुपरवाइजर, सर्विस एडवाइजर या सर्विस मैनेजर तक पहुंच सकते हैं।
12वीं के बाद करियर के अवसर
NSQF व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education)
विद्यालय स्तर पर NSQF के अंतर्गत ऑटोमोबाइल विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को:
- अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship)
- ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT)
- उद्योग में प्रशिक्षण
- रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education)
यदि विद्यार्थी ने 12वीं में ऑटोमोबाइल विषय पढ़ा है, तो वह:
- सीधे नौकरी कर सकता है।
- उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
- 12th के बाद डिप्लोमा: 12th के बाद ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक 3 साल) या वोकेशनल डिप्लोमा (D. VOC) भी एक अच्छा विकल्प है। 12वी वोकेशनल विषय और नॉन मेडिकल (PCM) से पास किया है या 10वी + ITI किया है तब पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के दूसरे वर्ष मे दाखिला ले सकते है इसके बाद बेचलेर इन वोकेशनल (B.VOC)/ बी.टेक में लेटरल एंट्री (सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश) प्रवेश मिल सकता है।
डिप्लोमा / एडवांस डिप्लोमा
विद्यार्थी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, जैसे:
- इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
- हाइब्रिड वाहन
- CNC मशीन
- ऑटोमोबाइल सर्विसिंग
बी.वोक (B.Voc) ऑटोमोबाइल या रोबोटिक्स मे
यह उद्योग आधारित (Industry Integrated) डिग्री कोर्स है। जिसे आप हरियाणा के पलवल में स्थापित ‘श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय’ (SVSU) भारत का पहला सरकारी कौशल विश्वविद्यालय है, जो उच्च-गुणवत्ता वाली कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है वहाँ से कर सकते है । इसकी स्थापना हरियाणा सरकार द्वारा की गई है। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालय भी है जो ये कौर्स ऑफर करते है । जैसे कि JC Bose University of Science and Technology (YMCA) (Faridabad, Haryana), Dayalbagh Educational Institute (DEI) (Agra, Uttar Pradesh), Bhartiya Skill Development University (BSDU), Kalinga University (Raipur, Chhattisgarh), I.K. Gujral Punjab Technical University (IKGPTU) (Kapurthala / Jalandhar)
इसमें शामिल हैं:
- सैद्धांतिक ज्ञान (Theoretical knowledge)
- व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical training)
- इंटर्नशिप (Internship)
- उद्योग का अनुभव ( Industry Experience)
रोजगार के अवसर:
- प्रोडक्शन सुपरवाइजर
- क्वालिटी इंस्पेक्टर
- मेंटेनेंस तकनीशियन
प्रमुख कंपनियाँ:
- मारुति सुजुकी
- टाटा मोटर्स
- महिंद्रा और महिंद्रा
- हीरो मोटोकॉर्प
इस कोर्स के बाद रोजगार की संभावना अधिक रहती है। क्योंकि ऑटो प्लांट में कुशल श्रमिकों की कमी है।

बी.टेक (B.Tech) इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
यह 4 वर्ष का इंजीनियरिंग कोर्स है। जो भारत के टॉप कॉलेज व विश्वविद्यालय मे JEE Main , JEE Advanced, State Exam आदि के द्वारा दाखिला ले सकते है।
प्रमुख संस्थान:
- IIT
- NIT
- LPU
- चितकारा विश्वविद्यालय
- Amity , Manipal अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल (ऑटोमोबाइल विशेषज्ञता) में बी.टेक सबसे लोकप्रिय है। 4 साल का कोर्स। इसके बाद नौकरियां मिलती हैं:
रोजगार के अवसर
- डिजाइन इंजीनियर
- प्रोडक्शनइंजीनियर
- गुणवत्ता (क्वालिटी )नियंत्रण
- आर एंड डी इंजीनियर
- ईवी (EV) विशेषज्ञ
आरंभिक वेतन: ₹4 लाख से ₹8 लाख प्रति वर्ष(सॉफ्टवेयर कौशल वाले को ज्यादा)
उच्च शिक्षा – एम.टेक(M.Tech), एम.वोक(M.Voc) पीएचडी
ऑटोमोबाइल/ईवी टेक्नोलॉजी/ऑटोमोटिव डिजाइन में एम.टेक: बी.टेक के बाद 2 साल। इलेक्ट्रिक वाहनों, स्वायत्त ड्राइविंग, बैटरी टेक में विशेषज्ञता की बहुत मांग है।
वेतन में उछाल आता है – 8-15 एलपीए से शुरू कर सकते है।
एम.वोक(M.Voc): व्यावसायिक फील्ड में शिक्षण या वरिष्ठ तकनीकी भूमिकाओं के लिए उन्नत कौशल।
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में पीएचडी: अनुसंधान, नवाचार, ईवीएस, टिकाऊ गतिशीलता। आप प्रोफेसर बन सकते हैं, आर एंड डी लैब (एआरएआई, एनएटीआरआईपी) में वैज्ञानिक, या वैश्विक कंपनियों में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी स्तर पर जा सकते हैं। वेतन 15 से 50 तक।
वर्तमान स्कोप और भविष्य के रुझान (2026 से आगे)
भारत का ऑटो सेक्टर 2030 तक 300 बिलियन डॉलर से अधिक का होने की संभावना है। ईवी बाजार सबसे तेजी से बढ़ रहा है। जिसके लिए कौशल जैसे:
- इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी(EV)
- ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और एआई
- रोबोटिक्स और ऑटोमेशन
- कनेक्टेड वाहन की बहुत अधिक मांग है।
सरकार की योजनाएँ जैसे:
- FAME
- PLI
- PM E-Drive
इस क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।
सफलता के लिए सुझाव:
- व्यावहारिक कौशल (Practical Skills) विकसित करें।
- इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप अवश्य करें।
- CAD सॉफ्टवेयर (CATIA, SolidWorks) सीखें।
- EV Technology का ज्ञान प्राप्त करें।
- Six Sigma, EV Certification जैसे प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
- अंग्रेज़ी एवं कंप्यूटर कौशल (कैटिया, सॉलिडवर्क्स) और कोडिंग सीखो।
- नई तकनीकों के साथ स्वयं को अपडेट रखें।
- महिलाओं के लिए भी डिजाइन और ईवी क्षेत्रों में अवसर बढ़ रहे हैं।
निष्कर्ष: ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जुनून और कौशल होने से बहुत अच्छा करियर बन सकता है। ऑटोमोबाइल सेक्टर आज भारत के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में से एक है। 10वीं के बाद ITI, डिप्लोमा या NSQF व्यावसायिक शिक्षा से शुरुआत करके विद्यार्थी B.Voc, B.Tech, M.Tech और PhD तक उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक वाहन, ग्रीन मोबिलिटी, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग के कारण इस क्षेत्र में भविष्य बहुत उज्ज्वल है। यदि विद्यार्थी मेहनत, व्यावहारिक ज्ञान और नई तकनीकों को सीखने पर ध्यान दें, तो वे ऑटोमोबाइल उद्योग में सफल और सम्मानजनक करियर बना सकते हैं। विनिर्माण और सेवा में लाखों नए रोजगार पैदा होते हैं।